विशेष काव्यात्मक वीडियो का अंतर्राष्ट्रीय लोकार्पण *”द यश मंगलम शो-2025’* के अंतर्गत

भारत की अनमोल और समृद्ध धरोहर के विभिन्न गौरवशाली पहलुओं की शानदार अभिव्यक्ति करने वाले विशेष काव्यात्मक वीडियो का अंतर्राष्ट्रीय लोकार्पण शुक्रवार, 21 मार्च, 2025 को विश्व कविता दिवस के अवसर पर करके एक अनूठी सृजनात्मक पहल सुनिश्चित की गई। यह अद्भुत पहल पूरी दुनिया में बेहद लोकप्रिय हो चुके सोशल मीडिया के सबसे सशक्त प्लेटफॉर्म यू-ट्यूब पर एक सुरुचिपूर्ण चैनल *”द यश मंगलम शो-2025’* के अंतर्गत की गई है, जो अपने अलहदा कंटेंट और प्रस्तुतीकरण के अनूठे अंदाज़ के लिए काफी लोकप्रिय है और व्यापक तौर पर सराहा जाता रहा है। इस शो के प्रस्तुतकर्ता यश मंगलम की उम्र सिर्फ़ 14 साल है। इस विशेष काव्यात्मक रचना के भावपूर्ण बोल आपके इस मित्र गजानन महतपुरकर ने लिखे हैं, जिनमें भारत की गौरवशाली परम्पराओं के साथ सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और सामाजिक धरोहर की सुंदरता एवं गरिमा को बखूबी पिरोया गया है। उल्लेखनीय है आपके इस मित्र द्वारा लिखित तीन गीत *”दुनिया को पहचान ले बेटा”*, *”श्रीराम मंगलगान”* और *”कमळ फुलणार”* पहले ही यू-ट्यूब पर धूम मचा चुके हैं। इसी क्रम में अब एक बार फिर नवीनतम *”धरोहर – ए पोएटिक सागा ऑफ भारत”* के ज़रिये गजानन महतपुरकर की लेखनी और अनुपम मंगलम के निर्देशन का कमाल यू-ट्यूब पर लोकप्रिय हो रहा है। यह विशेष वीडियो इस लिंक पर देखा जा सकता है :-
error: Content is protected !!