टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अप्रैल 2025 में 27,324 गाड़ियां बेचीं

बैंगलोरमई  2025 टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएमने अप्रैल 2025 में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 33% की वृद्धि दर्ज की। इस दौरान कंपनी ने 27,324 गाड़ियों की बिक्री की अप्रैल 2025 में घरेलू बिक्री 24,833 गाड़ियों की रहीजबकि निर्यात में 2,491 गाड़ियों का योगदान रहा। अप्रैल 2024 में टीकेएम ने 20,494 गाड़ियों की बिक्री की थी।

मेनटेनेंस के लिए प्लांट की मशीनरी और उपकरणों का उपयोग 21-25 अप्रैल 2025 तक बंद रहा। इसके बावजूद विकास की गति बनी रही। परिचालन दक्षताउत्पादकता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए इसकी आवश्यकता होती है।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष को भारत में अपनी अब तक की सर्वाधिक बिक्री के साथ समाप्त किया। इससे ग्राहकों के बढ़ते विश्वास तथा गुणवत्ताविश्वसनीयता और बिक्री के बाद मजबूत समर्थन के प्रति बाजार की प्राथमिकता की पुष्टि हुई।

बिक्री की गति के बारे में बताते हुएकंपनी के बिक्रीसेवाप्रयुक्त कार व्यवसाय के वाइस प्रेसिडेंटवरिंदर वाधवा ने कहा, निरंतर वृद्धि भारतीय बाजार को सही समय पर सही उत्पाद और तकनीक प्रदान करने की हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हमारा बहु विकल्प रुखविविध प्रौद्योगिकी विकल्प प्रदान करता है। इससे हम ग्राहकों की बदलती जरूरतों के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया देने में सक्षम हुए है और हमारे लाइनअप में मजबूत मांग सुनिश्चित की है। हम हाल में पेश किए गए अर्बन क्रूजर हाइराइडर को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से भी उत्साहित हैंजो अब बेहतर सुरक्षाआराम और सुविधाजनक विशेषताओं से लैस है। इससे ग्राहकों के बीच इसकी अपील और मजबूत हुई है।

भविष्य की बात करूं तोहम ग्राहकों की आवाजों से निर्देशित होते रहेंगेतथा बढ़ती अपेक्षाओं के अनुरूप उत्पादों और मूल्यवर्धित सेवाओं को प्रस्तुत करने में तत्परता और सटीकता के साथ प्रतिक्रिया देंगे।

error: Content is protected !!