योग संगीत एवं वैदिक संस्कृति ऑनलाइन कवि सम्मेलन

आयोजक_ कहानिका हिंदी पत्रिका  झारखंड अध्याय 
कहानीका हिंदी पत्रिका के झारखण्ड अध्याय द्वारा दिनांक 26 जून 2025 को संध्या 6.00 योग एवं संगीत दिवस पर झारखंड अध्याय द्वारा एक आभासी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री सरोज झा , प्रांतीय महासचिव ,राष्ट्रीय कवि संगम झारखंड इकाई,विशिष्ट अतिथि *  सभा अध्यक्ष श्री दिनेश रविकर ,प्रांतीय काव्य गुरु,राष्ट्रीय कवि संगम झारखंड ईकाई, ने भाग लिया।मुख्य अतिथि सरोज झा ने अपने संबोधन में भारत के योग ,।संगीत और संस्कृति पर अपने सुंदर विचार प्रस्तुत किया और बेहद संदेशपूर्ण गजल पाठ कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।मंच संचालन डॉ नीलू शुक्ला समीर,भोपाल, एम.पी.ने किया।
सरस्वती वंदना_ डॉ.नीलू शुक्ला समीर भोपाल, एम.पी, गणेश वंदना शीला तिवारी, स्वागत गीत ममता पलामू जी और देवी गीत श्याम कुंवर भारती झारखंड अपनी मधुर आवाजों में प्रस्तुत किया।
डॉ श्याम कुवार भारती, जिन्होंने अपनी ओजपूर्ण कविता “योग है जीवन की डोर, मन की सच्ची शांति का छोर” से तालियाँ बटोरी एन के निराला पाठक जिनकी भावनात्मक प्रस्तुति “संगीत वो साधना है, जो आत्मा से संवाद करे” ने दर्शकों की आँखें नम कर दीं। डॉ प्रीतम कुमार झा महुआ, वैशाली ने योग पर हास्य व्यंग्य रचनाएँ सुनाकर श्रोताओं को हँसी से लोटपोट कर दिया।
अपने संबोधन में आदरणीय दिनेश रविकर जी ने योग पर सारगर्भित ज्ञान से ओत प्रोत रचना के साथ उद्वोधन ही नहीं अपितु संगीत के विभिन्न रागों का योग के साथ तारतम्य स्थापित करते हुए अनोखी रचनाये प्रस्तुत करते हुए युवा पीढ़ी को सन्देश दिया साथ ही भारतीय संस्कृति कि महानता और संस्कारों के समावेश पर भी ज्ञान प्रदान किया |
उन्होंने कहा योग ने विश्व में भारत की साख में चार चाँद लगाये हमें हमारी युवा पीढ़ी को योग संगीत वैदिक संस्कृति का अध्ययन करना चाहिए तभी भविष्य सुरक्षित है | आपने कहानिका और संस्था के सामाजिक और साहित्यिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है साहित्य के माध्यम से समाज को जाग्रत किया जाना चाहिए जो भारती जी कर रहे हैं |
आदरणीय श्री श्याम कुंवर भारती,  कहानिका हिंदी पत्रिका  , प्रधान संपादक ने कहानिका के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा संस्था का आगामी अखिल भारतीय कवि सम्मेलन हरिद्वार उत्तराखंड में 12 जुलाई को होने जा रहा है।ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य का उत्साहवर्धन हेतु सांझ काव्य संकलन का प्रकाशन किया जा रहा है। डॉ. नीलू शुक्ला ने बहुत सुंदर मंच संचालन किया।
काव्य पाठ में देश भर के कई वरिष्ठ और प्रतिष्ठित कवियों और कवयित्रियों ने भाग लेकर अपने हृदय का उदगार व्यक्त कर श्रंद्धाजलि स्वरूप काव्य पाठ किया । कवियों में मुख्य रूप से  , * मकस  कहानिका झारखंड अध्याय के सभी आयोजन समिति सदस्य *राज्य प्रभारी _  एन. के पाठक निराला
ममता झा  मधुमिता साहा , विभा तिवारी, सुधीर श्रीवास्तव,अंबिका झा मुंबई, नीता माथुर, डॉ. प्रतिभा प्रकाश, ममता झा , गुड्डू अनिल, सुधा पांडे, शशि जैसवार, बिनीता पांडे, डॉ.माया शुक्ला , नन्द किशोर खुने, तारा चंद महतो, मनीष तायवाडे, उड़ीसा दिवाकर पाठक ‘ विद्यार्थी’ हजारीबाग झारखंड ने भाग लिया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!