रामलाल मुर्मु पश्चिम बंग हिंदी भाषी समाज के संरक्षक निर्वाचित

पश्चिम बंग हिंदी भाषी समाज का सांगठनिक कन्वेंशन आज 21 दिसम्बर को जायसवाल विद्या मंदिर, कोलकाता में आयोजित हुआ। जितेन्द्रनाथ उपाध्याय, अनिल पाण्डेय और दिलीप पोद्दार को लेकर अध्यक्षमंडल का गठन किया गया। पश्चिम बंग हिंदी भाषी समाज के अध्यक्ष हेमंत प्रभाकर ने सांगठनिक कन्वेंशन का उद्घाटन किया। हेमंत प्रभाकर ने कहा कि हम वंचित समूह के लोगों का संचित समूह बनाने की कोशिश करेंगे।
संविधान में संशोधन सर्वसम्मति से पारित हुआ।एक मिनट का मौन पालन किया गया। उत्तर बंगाल, कोलकाता, हावड़ा, उत्तर चौबीस परगना, दक्षिण चौबीस परगना, कोलकाता और पश्चिम बर्धमान जिला से राज्य कमेटी के सदस्य प्रतिनिधि थे।
सर्वसम्मति से पश्चिम बंगाल आदिवासी अधिकार मंच के अध्यक्ष रामलाल मुर्मु को संरक्षक निर्वाचित किया गया।हेमंत प्रभाकर,पूनम कौर, अशोक सिंह संयुक्त संयोजक निर्वाचित हुए।
error: Content is protected !!