गुरुग्राम: भारत की प्रमुख जनरल इंश्योरेंस कंपनी इफको-टोकिओ जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने ‘कॉम्प्रिहेंसिव प्रॉपर्टी ऑल रिस्क पालिसी’ नामक नई पॉलिसी बाजार में उतारी है। भविष्य के लिए तैयार इस समाधान को बिजनेस को संपत्ति से जुड़े जोखिमों की एक विस्तृत श्रृंखला के जोखिम से समग्र सुरक्षा प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।
आज के बदलते कारोबारी माहौल में खासकर एमएसएमई जैसे बिजनेस लगातार कई तरह के ऑपरेशनल जोखिमों का सामना करते हैं। इन जोखिमों में आग लगने और मशीनरी खराब होने से लेकर कारोबार में रुकावट और वित्तीय नुकसान तक शामिल हैं।
प्रॉपर्टी बीमा के पारंपरिक समाधान अक्सर अपनी सीमित दायरे, खंडित कवरेज और लचीलेपन की कमी के कारण अपर्याप्त साबित होते हैं। इन्हीं चुनौतियों का समाधान करते हुए इफको-टोकिओ जीआईसी की यह नई पेशकश कई जोखिम कवरेज को एक ही सुव्यवस्थित पॉलिसी में एकीकृत करती है, जिससे कवरेज का दायरा और ऑपरेशनल दक्षता दोनों में वृद्धि होती है।
यह पॉलिसी माल की क्षति, मशीनरी खराब होना, कारोबार में रुकावट, निष्ठा, धन और सार्वजनिक दायित्व जैसे कई प्रमुख सुरक्षा कवच को एक जगह प्रदान करती है। साथ ही यह कई अन्य जोखिमों को भी कवर करती है, जिससे बिजनेस को अपनी प्रॉपर्टी, कमाई और दायित्वों को एक ही व्यापक ढांचे के तहत सुरक्षित रखने में मदद मिलती है।
यह पॉलिसी एमएसएमई के साथ-साथ बड़ी कंपनियों, औद्योगिक इकाइयों, कमर्शियल संस्थानों और संस्थागत ग्राहकों सहित कई तरह के बिजनेस की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार की गई है। इसमें कवरेज में लचीलापन और न्यूनतम बीमा राशि की कोई पाबंदी नहीं है, जिससे यह छोटे और बढ़ते बिजनेस के लिए विशेष रूप से लाभकारी हो जाती है।
भारत में एमएसएमई अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, जो जीडीपी, निर्यात और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।
इनमें से बड़ी संख्या में व्यवसाय या तो जरूरत से कम बीमित रहते हैं, या उनके पास पर्याप्त जोखिम सुरक्षा का अभाव होता है, जिससे वे अप्रत्याशित बाधाओं और वित्तीय जोखिमों के आगे असुरक्षित रह जाती जाते हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग और कमर्शियल रियल एस्टेट में बढ़ते निवेश के साथ व्यापक प्रॉपर्टी बीमा समाधानों की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। कोई भी एक प्रतिकूल घटना न केवल भौतिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा सकती है, बल्कि व्यावसायिक निरंतरता और कैश फ्लो को भी बाधित कर सकती है, जिससे दीर्घकालिक स्थिरता के लिए एकीकृत जोखिम सुरक्षा अनिवार्य हो जाती है।
इस अवसर पर श्री सुब्रता मोंडल, एमडी एवं सीईओ ने कहा, “इफको-टोकिओ जीआईसी ग्राहकों की बदलती जरूरतों का अनुमान लगाने और उसका समाधान देने के लिए लगातार प्रयास करती रहती है। ‘कॉम्प्रिहेंसिव प्रॉपर्टी ऑल रिस्क पॉलिसी ‘ की शुरुआत हमारी उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत हम ऐसे समाधान पेश करते हैं, जो न केवल व्यापक हों, बल्कि लचीले और अपनाने में आसान भी हों। कवरेज में मौजूद अहम कमियों को दूर करके और क्लेम सपोर्ट को बेहतर बनाकर यह प्रोडक्ट व्यवसायों को आज के तेजी से बदलते माहौल में ज्यादा आत्मविश्वास, लचीलेपन और मजबूती के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करता है।”
इस पहल के माध्यम से इफको-टोकिओ जीआईसी का लक्ष्य एक सरल लेकिन मजबूत समाधान पेश करके कमर्शियल इंश्योरेंस के क्षेत्र में अपनी स्थिति को और सुदृढ़ करना है, जो सभी सेक्टरों के व्यवसायों की अलग-अलग और लगातार बदलती जोखिम सुरक्षा जरूरतों के अनुरूप हो।