बिहार में पहली बार होगा ‘ग्लोबल AI स्किल्स एंड एजुकेशन एक्सपो 2026’

पटना। बिहार में शिक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और कौशल विकास के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत बिजनेस क्रांति द्वारा ‘ग्लोबल AI स्किल्स एंड एजुकेशन एक्सपो 2026’ आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर इसके आयोजक बिजनेस क्रांति ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बिहार के छात्रों, युवाओं, शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, उच्च शिक्षा, एडटेक, स्किल डेवलपमेंट और भविष्य के करियर विकल्पों से जोड़ना है। यह राज्य में अपनी तरह का पहला बड़ा मंच होगा, जहां शिक्षा और तकनीक से जुड़े विभिन्न क्षेत्र एक साथ आएंगे।
एक्सपो में देशभर के विश्वविद्यालयों, मैनेजमेंट संस्थानों, एडटेक कंपनियों, स्किल डेवलपमेंट संस्थानों, टेक्नोलॉजी कंपनियों, स्टार्टअप्स और उद्योग विशेषज्ञों की भागीदारी प्रस्तावित है। कार्यक्रम के दौरान AI, डेटा साइंस, कोडिंग, ऑटोमेशन और भविष्य की तकनीकी दक्षताओं से संबंधित प्रदर्शनी, करियर मार्गदर्शन सत्र, विशेषज्ञ व्याख्यान और नवाचार प्रदर्शित किए जाएंगे। साथ ही छात्रों को उच्च शिक्षा, प्रोफेशनल कोर्स, इंटर्नशिप, रोजगार के अवसर, एजुकेशन फाइनेंस और स्टूडेंट लोन से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
यह कार्यक्रम अक्टूबर में पटना के ऊर्जा स्टेडियम में आयोजित होगा. इसके दौरान नालंदा शिक्षा गौरव सम्मान 2026 के अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षक, प्राचार्य, प्रोफेसर, शिक्षा संस्थान एवं शिक्षा नवाचारकर्ताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
बिजनेस क्रांति के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमन कुमार Generative AI & Product management(IIT PATNA) ने कहा कि आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीकें तेजी से कार्यक्षेत्र और शिक्षा व्यवस्था को बदल रही हैं। ऐसे में बिहार के युवाओं को इन बदलावों के अनुरूप तैयार करना आवश्यक है। उनका कहना है कि यह आयोजन शिक्षा, उद्योग और तकनीक के बीच समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ छात्रों को वैश्विक अवसरों से जोड़ने का प्रयास करेगा।
आयोजकों के अनुसार, बिहार में बड़ी युवा आबादी और शिक्षा के प्रति बढ़ती रुचि को देखते हुए यह एक्सपो विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए उपयोगी मंच साबित हो सकता है। इससे छात्रों को भविष्य की तकनीकी आवश्यकताओं, कौशल विकास और करियर की नई संभावनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर मिलने की उम्मीद है।
आयोजकों का मानना है कि इस प्रकार के आयोजन राज्य में शिक्षा और तकनीकी जागरूकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ उद्योग और शिक्षा जगत के बीच बेहतर सहयोग का मार्ग भी प्रशस्त करेंगे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!