नैतिक मूल्यों से समझौता न करने की नसीहत

भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने गणतंत्र दिवस पर आम जनता और सरकार से नैतिकता को लेकर कोई समझौता न करने की अपील की।

आडवाणी ने लोगों से इस दिन यह संकल्प लेने को कहा कि वे जिंदगी में कभी नैतिक मूल्यों से समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने यह अपील दिल्ली की सामूहिक दुष्कर्म की घटना के संदर्भ में की। उन्होंने कहा कि लोगों के भावनात्मक और बौद्धिक अनुपात में सुधार करते हुए उनमें आध्यात्मिकता मजबूत करने के प्रयास भी किए जाएं। आध्यात्मिकता का किसी धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। यह तो जीवन में नैतिक मूल्यों को ऊंचा दर्जा देने का साधन है।

भाजपा नेता ने आध्यात्मिकता को महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों और भ्रष्टाचार रोकने में सहायक बताया।

error: Content is protected !!