रेप में विफल होने पर लड़की की नाक काटी

rapevict 2013-2-11किशनगंज [जासं]। बिहार के किशनगंज जिले में रेप में विफल होने पर रविवार को एक युवक ने लड़की की नाक काट ली। ग्रामीणों ने आरोपी युवक प्रमोद कुमार शर्मा को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना किशनगंज के अस्पताल रोड स्थित गांधी नगर की है।

लड़की की मां का आरोप है कि घटना के वक्त उनकी लड़की घर में अकेली थी। इसका फायदा उठाकर युवक घर में घुस आया और लड़की से रेप की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर धारदार हथियार से लड़की की नाक और हाथ पर प्रहार कर दिया। शोर सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे और आरोपी प्रमोद को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के सामने महिलाओं को पीटा

औरंगाबाद। पहले छेड़खानी, फिर शिकायत करने पर जांच करने पहुंची पुलिस के सामने दबंगों ने आरोप लगाने वाली महिलाओं को जमकर पीटा। पीड़ितों के घर में आग भी लगा दी। घटना बिहार के औरंगाबाद जिले के बेला बारिस गांव की है। तीन महिलाएं गंभीर स्थिति में अस्पताल में दाखिल कराई गई हैं। शनिवार रात गांव के धर्मेद्र यादव ने महिला के साथ जबरदस्ती की। परिजनों ने विरोध किया तो पिटाई की गई। शिकायत के बाद दबंगों ने रविवार को धावा बोल पुलिस के सामने ही पीड़ितों की जमकर पिटाई की। मामले में धर्मेद्र व पिंकू यादव को गिरफ्तार किया गया है।

error: Content is protected !!