मैडम मोबाइल पर थीं मशगूल और स्टेशन पर गिरी धड़ाम

national-woman-hit-by-metro 2013-2-20

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली।

आजकल मोबाइल सबके कान पर हर वक्त चिपका रहता है। चाहे आम हो या खास। बच्चे हों या बड़े। कभी जरूरत की वजह से तो कभी फैशन की वजह से। भैया, जरा सी सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। चलो जी आपको हम बाराखंभा मेट्रो स्टेशन पर हुई एक दुर्घटना के जरिए सचेत करते हैं।

हुआ दरअसल यह कि एक महिला बाराखंभा मेट्रो स्टेशन पर मोबाइल पर बातें कर रही थीं। बात करने में इतना मशगूल थीं कि इन्हें पता ही नहीं चला कि कब प्लेटफॉर्म खत्म हो गया। पैर फिसला और धड़ाम से नीचे गिर पड़ीं। मेट्रो चालक द्वारा इन्हें बचाने की लाख कोशिश के बावजूद टक्कर लग गई। वह तो शुक्र है कि स्टेशन होने की वजह से मेट्रो की रफ्तार कम थी।

महिला को उपचार के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि स्टेशन होने की वजह से उस दौरान टेन की रफ्तार धीमी थी, लेकिन इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बावजूद महिला को ट्रेन से टक्कर लग गई। महिला की पहचान कंचन के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संजीव भाटिया ने बताया कि महिला के सिर और दाहिने पैर में गंभीर चोट आई है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस को यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि वह कहां जाने के लिए बाराखंभा मेट्रो स्टेशन आई थी। मोबाइल के जरिए महिला की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उसके परिजन दिल्ली से बाहर रहते हैं। पुलिस प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखकर भी हादसे का पता लगा रही है।

error: Content is protected !!