भूकंप से दहला पूर्वोत्तर भारत, त्रिपुरा के पश्चिमी भाग पर रहा ज्यादा असर

bhukampनई दिल्ली. बांग्लादेश से सटे पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि इसमें जनहानि की कोई खबर नहीं है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 मांपी गई।
शिलांग स्थित सीस्मोलॉजिकल केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि आज सुबह सात बजे के करीब पूर्वोत्तर भारत और उससे सटे पड़ोसी बांग्लादेश के अधिकांश हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र भारत-बांग्लादेश की सीमा थी। उन्होंने बताया कि त्रिपुरा के पश्चिमी हिस्सों के साथ भारत-बांग्लादेश सीमा पर करीब पांच सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि इसमें अभी तक किसी भी व्यक्ति के मरने की खबर नहीं है।
error: Content is protected !!