मंगेतर के साथ घूमने गई लड़की से रेप

girl-raped-accused-arrested 2013-3-6अमृतसर। खुद को पुलिस अधिकारी बताकर मंगेतर के साथ अमृतसर घूमने आई लड़की से रेप का मामला सामने आया है। मंगेतर जालंधर का है जबकि लड़की होशियारपुर की है। आरोपी की पहचान हो गई है और उसके खिलाफ थाना कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

प्रवीण कुमार निवासी न्यू गांधी नगर नजदीक दोमोरिया पुल (जालंधर) ने पुलिस को बताया कि उसकी सगाई गांव आलोवाल जिला होशियारपुर निवासी रीटा (काल्पनिक नाम) से हुई है। सोमवार को वह और रीटा अमृतसर घूमने आए। रात साढ़े आठ बजे जब वह चौक फव्वारा में पहुंचे तो वहां पर उन्हें एक व्यक्ति ने रोका। खुद को पुलिस अधिकारी बताकर उक्त व्यक्ति उनको बेवजह घूमने के आरोप लगा धमकाने लगा और कहने लगा चलो थाने। आरोपी ने प्रवीण को बाइक पर बिठाया और कोतवाली चौक में लाकर उससे मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद आरोपी ने कहा कि वह उसकी मंगेतर को भी लेकर आता है। प्रवीण काफी देर तक कोतवाली चौक में खड़ा रहा लेकिन आरोपी नहीं आया। पीड़ित युवक पुलिस थाने पहुंचा। देर रात रीटा ट्रांसपोर्ट एरिया जहाजगढ़ से पुलिस को बरामद हुई। रीटा ने बताया कि आरोपी उसे थाने ले जाने के बहाने मोटरसाइकिल पर बिठाकर ट्रांसपोर्ट एरिया में ले गया और सुनसान जगह पर उसके साथ रेप किया। थाना कोतवाली के एसएचओ सुखविंदर सिंह रंधावा ने बताया कि आरोपी जगतार सिंह उर्फ सोनू उर्फ भूत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

error: Content is protected !!