इटली ने पिज्जा बनाना सिखाया, भारत ने होम डिलीवरी करना बताया

twitnavy 2013-3-13नई दिल्ली। हत्या के आरोपी इतालवी नौसैनिकों को लौटाने को लेकर इटली सरकार के इन्कार के बाद भारत सरकार की खूब फजीहत हो रही है। ऐसे में वेब व‌र्ल्ड भी कहां पीछे छूटने वाला है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्वीट करके यूजर सरकार का मजाक उड़ा रहे हैं। पेश हैं कुछ रोचक ट्वीट्स:

-कभी इटली ने सारी दुनिया को पिज्जा बनाना सिखाया था। अब भारत ने सारी दुनिया को होम डिलीवरी करना सिखाया है।

-रमेश श्रीवत्स

-जब तक भारत पर दीमक सरकार और रोमन क्वीन राज कर रही है, तब तक हमें सिवाय मौत और गम के और कुछ नहीं मिलेगा।

-सुदीप

-भारत को गलती से भी इटली के राजदूत को वापस नहीं भेजना चाहिए। यही तो वो चाहता है।

-शिव अरूर

-इटली के जिन नौसैनिकों को यहां रखा गया था, उनको ई-मेल के जरिए भी मतदान करने का अधिकार प्राप्त था। उन्होंने घर लौटने के लिए इस बहाने का इस्तेमाल करके भारत सरकार और सुप्रीम कोर्ट की आंख में धूल झोंकी है।

error: Content is protected !!