नई दिल्ली। गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी के समर्थकों और कांग्रेस नेता शशि थरूर के बीच एक बार फिर तीखी बयानबाजी चल पड़ी है। मोदी हर वक्त विकास के लिए गुजरात मॉडल की तारीफ करते रहते हैं। बस इसी विकास मॉडल पर शशि थरूर ने कटाक्ष कर दिया वह भी मोदी की ही भाषा में। फिर चल पड़ा आरोप-प्रत्यारोप का दौर।
शशि थरूर ने एक ब्लॉग का हवाला देते हुए कहा है कि केरल और गुजरात के बीच विकास का अंतर देखकर हैरानी होती है। यह एक तरफ से मोदी के लिए इनिंग डिफीट है। आपको याद हो तो कुछ ऐसे ही क्रिकेट की भाषा में मोदी ने पीएम मनमोहन सिंह पर कटाक्ष करते हुए उन्हें नाइट वॉचमैन कहा था। उधर मोदी समर्थकों ने करारा जवाब देते हुए पुराने डेटा का आरोप जड़ा तो थरूर ने नया डेटा उपलब्ध करा दिया।
वैसे भी शशि थरूर और मोदी के बीच ट्विटर पर ये नया वार नहीं है। इसके पहले भी अपनी पत्नी पर मोदी के कटाक्ष का करारा जवाब दे चुके हैं शशि थरूर। कांग्रेस ने थरूर को सोशल साइट पर सरकार की इमेज सुधारने का जिम्मा दिया है। कहीं यह उसी दिशा में किया जा रहा प्रयास तो नहीं है।