गैंगरेप के बाद नाबालिग को ट्रेन से फेंका

gangrapeपटना। दोस्त के साथ कोलकाता घूमने जा रही नाबालिग के साथ ट्रेन में दोस्तों ने ही गैंगरेप किया और इसके बाद उसे ट्रेन से नीचे फेंक दिया। पीड़िता को जख्मी हालत में समस्तीपुर के दलसिंहसराय जीआरपी ने रेलवे ट्रैक के पास से बरामद किया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

14 वर्षीय पीड़ित किशोरी ने बताया कि वह गोपालगंज की रहने वाली है। अपने साथी रूपेश के साथ ट्रेन से कोलकाता जा रही थी। उन दोनों के अलावा रूपेश के चार दोस्त भी साथ थे, जिनके बारे में उसे कुछ पता नहीं है। उसने बताया कि आधी रात के बाद रूपेश उसे स्लीपर डिब्बे के शौचालय में ले गया, जहां पहले से उसके चारों साथी मौजूद थे। उन्होंने शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और रेप किया। इसके बाद युवकों ने उसे अर्धनग्न अवस्था में ट्रेन से फेंक दिया। समस्तीपुर जीआरपी ने नाबालिग को जख्मी हालत में बरामद कर अस्पताल में भर्ती कराया।

रेप के बाद मासूम की हत्या

बांका। बिहार के बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र के नयागांव में एक आठ वर्षीय बच्ची से रेप के बाद उसकी पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए उसे पत्थर और मिट्टी से ढंक दिया गया। लड़की पश्चिम बंगाल के आसनसोल की रहने वाली थी। पिछले सप्ताह वह अपने ननिहाल नया गांव आई थी। बृहस्पतिवार शाम को वह गायब हो गई थी। शनिवार सुबह कुछ युवकों ने गांव के पास मिट्टी के नीचे से उसका पैर निकला देखा।

error: Content is protected !!