तीसरे मोर्चे की पैरोकारी में जयललिता से मिले अखिलेश

jayelalita with akhilesh yadavचेन्नई। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव अगला लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे मोर्चे के गठन की मुहिम में जुटे हैं। इसी बीच उनके बेटे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक चली बातचीत के बारे में उन्होंने मीडिया को कुछ भी बताने से इन्कार किया।

उन्होंने केंद्र की संप्रग सरकार पर अपनी सरकार से सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार इस शहर के दौरे पर आए अखिलेश तीसरी शक्ति की जरूरत की जमकर पैरोकारी की। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, हां तीसरा मोर्चा होना चाहिए। समाजवादी पार्टी मानती है कि राष्ट्रीय स्तर पर तीसरी शक्ति होनी चाहिए।

error: Content is protected !!