गुड़िया के गुनहगार मनोज ने ये कह कर की बेशर्मी की हद पार

manoj-has-beaten-by-prisoners-नई दिल्ली। जिसकी दरिंगी की शिकार बच्ची जीवन और मौत के बीच में झूल रही है। पूरा देश उबल रहा है। इसकी पत्नी तक इसके लिए फांसी मांग रही है लेकिन इस दरिंदे के पास शर्म नाम की कोई चीज ही नहीं बची है। दिल्ली गैंगरेप का मुख्य आरोपी मनोज जेल में जाते ही सबसे पहले खाना मांगा और कहा कि उसे झूठा फंसाया जा रहा है। मनोज के चेहरे पर जरा सी भी शिकन नहीं है कि उसने कितना घिनौना काम किया है। सूत्रों के मुताबिक वह अन्य कैदियों से हंस कर बातें कर रहा था।

बच्ची से रेप का आरोपी मनोज तिहाड़ जेल में आया है। यहां उसे उसी सेल में रखा गया है, जहां वह पहले भी सजा काट चुका है। सूत्रों की मानें तो जेल में कैदियों ने उसका स्वागत लात-घूंसों से किया है। तिहाड़ प्रशासन ने मारपीट की घटना से इन्कार किया है। मनोज को सेंट्रल जेल-8/9 के वार्ड नंबर एक सी के सेल सी वन में अन्य कैदियों के साथ रखा गया है। इससे पहले वह 26 जुलाई 2010 को तिहाड़ लाया गया था। सितंबर 2012 में उसे रिहा किया गया था। उस वक्त भी उसे इसी सेल में रखा गया था।

सूत्रों के मुताबिक जेल में कैदियों ने उसकी पिटाई की है। इससे वह घबराया हुआ है। तिहाड़ जेल के एक अधिकारी ने बताया कि मनोज को लेकर अन्य कैदी काफी गुस्से में हैं। उन्होंने बताया कि रविवार की रात उसकी अन्य कैदियों से हाथापाई हुई मगर कैदी उसकी पिटाई करना चाहते हैं।

error: Content is protected !!