दुष्कर्मी ने मासूम के हाथ-पैर तोड़ मौत के घाट उतारा

rape, minor rape, murder, ranchi, jharkhandरांची। रांची शहर में बुधवार को एक दरिंदे ने छह वर्षीय मासूम का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। दुष्कर्मी ने मासूम के हाथ-पैर बांध उन्हें तोड़ दिया था। मामला सामने आते ही क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया जिसके बाद पीड़िता के आवास और पोस्टमार्टम हाउस में ऐतिहात के तौर पुलिस कैंप कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के डोरंडा के दर्जी मुहल्ले में रहने वाली 6 वर्षीय बालिका बुधवार दोपहर 11 बजे स्कूल से लौटने के आधे घंटे बाद से ही लापता थी। पेशे से दर्जी पिता ने शाम लगभग साढ़े छह बजे थाने में इसकी सूचना दी थी। बृहस्पतिवार सुबह चार बजे घर के सामने एक निर्माणाधीन मकान में बच्ची का शव बरामद किया गया। जिसके बाद मुहल्ले में तनावपूर्ण स्थिति है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी डोरंडा स्थित आवास व रिम्स के पोस्टमार्टम हाउस में कैंप कर रहे हैं।

error: Content is protected !!