सरकार की जिम्मेदारी है सदन चलाना: यशवंत सिन्हा

yaswant sinhaनई दिल्ली। पिछले एक सप्ताह से सदन के अंदर चल रहे घमासान को लेकर अब कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं। दोंनो ही पार्टियां इसके लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रही हैं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस बयान के बाद कि सदन के माहौल से पूरी दुनिया हम पर हंस रही है, भाजपा के नेता यशवंत सिन्हा ने कहा है कि सदन को चलाने की जिम्मेदारी जितनी विपक्ष की है उतनी ही जिम्मेदारी सरकार की भी बनती है। उन्होंने कहा कि यदि दुनिया इसका मजाक उड़ा रही है तो इसकी भी जिम्मेदार खुद सरकार ही है, न कि भाजपा या विपक्ष।

सिन्हा के इस बयान पर राजीव शुक्ला ने यह कहते हुए टिप्पणी की है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर जो बयानबाजी भाजपा के नेता कर रहे हैं वह सिर्फ पार्टी की सोच हो सकती है, लेकिन यह जनमानस की आवाज नहीं हो सकती है।

error: Content is protected !!