दरोगा ने महिला सिपाही से किया रेप

lady-constable-raped-by-si-in-delhiनई दिल्ली। खजूरी खास में दिल्ली पुलिस के एक दरोगा (सब इंस्पेक्टर) पर महिला सिपाही ने रेप का आरोप लगाया है। आरोपी शकरपुर थाने में तैनात है। खजूरी खास पुलिस ने दरोगा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 25 वर्षीय पीड़ित महिला सिपाही पुलिस मुख्यालय में तैनात है।

मंगलवार को वजीराबाद रोड पर खजूरी खास में बस स्टाप पर वह बेहोश हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां पता चला कि उसने कोई जहरीला पदार्थ खाया था। होश आने पर पीड़िता ने बताया कि राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान उसकी तैनाती शकरपुर थाने में थी। वहां सब इंस्पेक्टर विशेष खोखर भी तैनात था। इसी दौरान उसकी खोखर से दोस्ती हो गई। खोखर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। बाद में वह खोखर के साथ लिव इन रिलेशन में खजूरी खास में रहने लगी। उसने बताया कि खोखर ने जबरदस्ती उसका गर्भपात भी करवाया था।

मंगलवार को उसे पता चला कि खोखर की शादी कहीं और हो रही है। उसने खोखर से शादी करने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। खोखर ने उसे धमकी दी, जिससे वह घर से चली गई। इसी दौरान उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।

अधिकारियों के अनुसार पुलिस ने खोखर के खिलाफ रेप, धमकी देने और जबरन गर्भपात करवाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोपी व पीड़िता दोनों के पिता दिल्ली पुलिस में तैनात हैं।

error: Content is protected !!