कर्नाटक: सोनिया ने भाजपा पर जमकर हमला बोला

soniya gandhiगुलबर्गा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को कहा कि कर्नाटक को अपनी धर्मनिरपेक्ष परंपरा के लिए जाना जाता है, लेकिन भाजपा के राज में लोगों की सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काया गया।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में आज सोनिया गांधी ने यहां एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले पांच साल में राज्य सरकार को 88 हजार करोड़ दिए। हम पूछना चाहते हैं कि केंद्र के दिए पैसे का फायदा राज्य के लोगों को क्यों नहीं मिला। सरकार ने पैसे सही तरीके से खर्च नहीं किए। उन्होंने कहा कि अपने पैसे का हिसाब मांगने के लिए हमने आरटीआइ दिया, लोग सरकार से हिसाब मांगें।

सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस का मकसद विकास है। हमारा मकसद दलितों, आदिवासियों को अधिकार देना है। उन्होंने कहा कि हम कर्नाटक को उसका पूरा हक दिलाएंगे। यहां किसानों और गरीबों की तकलीफें दूर होगी।

गौरतलब है कि राज्य में 224 सीटों के लिए 5 मई को मतदान निर्धारित है और वोटों की गिनती 8 मई को होगी।

error: Content is protected !!