500 शक्तिशाली लोगों में मनमोहन-सोनिया भी

pm with soniya gandhiवाशिंगटन। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी उन 16 भारतीयों में शामिल हैं जिन्हें प्रतिष्ठित पत्रिका फॉरेन पॉलिसी ने धरती के सबसे शक्तिशाली 500 लोगों की सूची में शामिल किया है।

सूची में इन दोनों के अलावा केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम, रक्षा मंत्री एके एंटनी, विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का नाम भी है। आध्यात्मिक गुरु बाबा रामदेव और श्रीश्री रविशंकर को भी इसमें जगह मिली है। भाजपा की नेता सुषमा स्वराज का भी इसमें नाम है। 500 मोस्ट पावरफुल पीपुल ऑन द प्लानेट की सूची में भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस (रॉ) के शीर्ष अधिकारी आलोक जोशी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन का भी नाम है। इसमें रिलायंस समूह के मुकेश अंबानी और आर्सेलर मित्तल के लक्ष्मी मित्तल जैसे दो भारतीय उद्योगपतियों के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का भी नाम है। इसमें मेडिसीन्स सैंस फ्रंटियर्स के अध्यक्ष उन्नी करुणाकर, मुंबई के मेयर सुनील प्रभु व एमनेस्टी इंटरनेशनल के महासचिव सलिल शेट्टी ने भी स्थान पाने में सफल रहे हैं।

पाकिस्तान से सेना प्रमुख अशफाक परवेज कियानी, आइएसआइ प्रमुख जहीर-उल-इस्लाम, पाकिस्तानी तालिबान नेता हकीमुल्ला महसूद और कराची के प्रशासक सईद हाशिम रजा जैदी भी इस सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

इस सूची में चीन के 30 से भी अधिक लोगों को स्थान मिला है जबकि इसमें अमेरिका और यूरोपीय देशों के लोगों का वर्चस्व है। इसमें तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाईलामा का नाम भी है। इस चयन पर फॉरेन पॉलिसी पत्रिका ने कहा है कि इस धरती के 500 सर्वाधिक शक्तिशाली लोगों यानी करीब 1.4 करोड़ लोगों में एक की पहचान करना क्या संभव है? इसी की एफपी पावर मैप के जरिए शुरुआती कोशिश की गई है। हमारी सूची वैसे लोगों की है जिन्होंने राजनीति से बड़ी रकम के लेन-देन तक, मीडिया से ऊर्जा तक और युद्ध से धर्म तक जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है जो दुनिया को नियंत्रित करते हैं।

error: Content is protected !!