कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस की जीत पड़ेगी जनता पर भारी

twitter 01नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे जैसे-जैसे निकल रहे हैं वैसे-वैसे सोशल साइट्सों पर टिप्पणियों की बाढ़ आ गई है। यूजर्स अपने कमेंट में कांग्रेस को वोट देने वाले मतदाताओं की खिंचाई करते हुए नजर आ रहे हैं और इसे कर्नाटक की जनता के लिए एक बड़ा नुकसान बता रहे हैं।

पढि़ए माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लोगों की प्रतिक्रिया..

-सचिन लिखते हैं कि आम जनता अपने लोकल चुनाव में राष्ट्रीय मुद्दों पर बिल्कुल ध्यान नहीं देती है तभी ऐसे वोट किए होंगे जिससे कांग्रेस को बढ़त मिली है।

-राजेश लिखते हैं कि जैसे कर्नाटक में जनता ने भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी भाजपा को पछाड़ दिया है क्या वे आगामी लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को इसी तरह से सजा देगी।

-अभिषेक लिखते हैं कि भारत की जनता की आदत है पहले वो वोट देकर अपना नेता चुनते हैं और फिर उन्हीं की शिकायत भी करते हैं।

-राज लिखते हैं कि कर्नाटक को जल्द ही समझ आएगा कि येद्दयुरप्पा की हार ने कर्नाटक को एक फीसद का नुकसान पहुंचाया होगा लेकिन कांग्रेस की जीत ने जनता को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

error: Content is protected !!