जम्मू: सनाउल्लाह की मौत पर गुस्से में पाक कैदी, जेल में की नारेबाजी

pak-prisioners-protest-against-sanaullah-death-in-jammu-jailजम्मू। पाक कैदी सनाउल्लाह की चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में मौत के बाद जम्मू की कोट भलवल जेल में बंद पाकिस्तानी कैदियों ने गुरुवार को जेल परिसर में भारत के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष व्यक्त किया। इस बीच सरकार ने कोट भलवाल व अन्य जेलों में भी सुरक्षा और बढ़ाई दी है। वहीं घरोटा पुलिस ने आरोपी विनोद कुमार के खिलाफ दर्ज मामले को हत्या के मामले में परिवर्तित किया।

पूरी खबर पढ़ें: सनाउल्लाह की मौत

पढ़ें: कैसे विनोद के साथ दोस्ती दुश्मनी में बदल गई

गौरतलब है कि 3 मई को जम्मू की कोट भलावल जेल में बंद पाक कैदी सनाउल्लाह पर पूर्व भारतीय सैनिक विनोद ने जानलेवा हमला किया था। जिसके बाद उसको जम्मू के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन हालत में सुधार न होने के बाद उसको चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दोनों गुर्दो के फेल हो जाने की वजह से उसकी गुरुवार सुबह मौत हो गई।

error: Content is protected !!