उत्तर भारत में गर्मी का कहर और ‘बत्ती’ हुई गुल

temperature-rises-in-north-india-power-crisisनई दिल्ली। राजधानी में गर्मी का सितम रोजाना जारी है। पिछले एक सप्ताह से आसमां से ऐसी आग बरस रही है मानों इन्सान ही नहीं जानवर और पक्षी भी बेजुबान हो गए हैं। सिर्फ राजधानी दिल्ली में ही नहीं बल्कि कई राज्यों में पारा 47 के पार हो रहा है। इस गर्मी ने मध्यप्रदेश में 3 लोगों की जान ले ली है। वहीं, उत्तरप्रदेश में शुक्रवार को पारा 48 के पार चला गया। ये तो रही मैदानी इलाकों की बात लेकिन पहाड़ों पर भी लोगों को चैन नहीं है। गर्मी के साथ-साथ अब बिजली भी लोगों को उतना ही परेशान कर रही है। राजधानी में बिजली की जितनी मांग है उसके मुताबिक बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में बिजली कटौती जले पर नमक सरीखे का काम कर रही है।

जिन हिल स्टेशनों पर गर्मियों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता था वहां रोजाना पारा 30 डिग्री के पार जा रहा है। प्रचंड गर्मी झेल रहे लोगों के लिए थोड़ी रहत भरी खबर है। 26 मई को पहाड़ों पर बारिश की संभावना है। इसके चलते मैदान के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। मैदानी राज्यों में शनिवार को कई स्थानों पर धूल भरी आंधी भी चल सकती है। विभाग ने यहां तक अनुमान लगाया है कि रविवार को कई राज्यों में पारा गिर सकता है।

बाहर तो बाहर लोगों को घर में कहां चैन मिल रहा है। शुक्रवार को भी गर्मी का कुछ ऐसा ही आलम रहा। दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पड़ोसी राज्य हरियाणा व पंजाब गर्मी के मामले में दिल्ली से आगे नजर आए। अमृतसर अपने अधिकतम तापमान 47.7 डिग्री सेल्सियस के साथ पंजाब सबसे ऊपर रहा। जबकि हरियाणा में हिसार का अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में भी गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लू के थपेड़े भी खूब चले। यहां बांदा में सबसे अधिक तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इतना ही तापमान राजस्थान के चुरू का रहा। बच्चे घरों में तिलमिलाते नजर आए।

गुरुवार को दिल्ली एनसीआर में गर्मी ने पिछले दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जी हां गुरुवार को दिल्ली का पारा न्यूनतम से चार डिग्री ज्यादा था। सुबह से शाम तक लू के थपेड़ों का दौर जारी रहा। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आने वाले आने वाले रविवार और दूसरे सप्ताह के सोमवार धूप कुछ कम होगी।

error: Content is protected !!