हमीरपुर। नशे में धुत जीआरपी के एसओ ने परीक्षा देने जा रहे छात्रों से पांच-पांच सौ वसूल लिए। छात्रों ने जब इसका विरोध किया तो एक छात्रा को ट्रेन से धक्का दे दिया और साथी छात्रों पर रिवाल्वर तान कर जान से मारने की धमकी दी। बवाल की सूचना पर पहुंचे हमीरपुर एसपी ने एसओ को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
दरिंदगी: लड़की को जाने कहां ले गए ने नेपाली मजदूर
मंगलवार रात मानिकपुर, कर्बी, बांदा, मौदहा के सैकड़ों छात्र इटावा परीक्षा देने जा रहे थे। छात्रों की इतनी भीड़ देख नशे में धुत एसओ जीआरपी मनोज राय बांदा में ट्रेन में घुस गए और छात्रों से जबरन वसूली करने लगे। विरोध करने पर मनोज राय ने खैरादा में ट्रेन रुकते ही एक छात्रा को धक्का दे दिया। जिससे वह ट्रेन के नीचे गिर गई। छात्रा के भाइयों ने उसे उठाकर पुन: ट्रेन में बैठाया। छात्रा को धक्का देने व वसूली करने से उग्र छात्रों ने हंगामा शुरु कर दिया तथा दूसरे डिब्बे में सवार साथी छात्रों को बुला लिया। मामला बढ़ने पर एसओ ने साथी पुलिस कर्मी की बंदूक तान दी। इस बीच सूचना पर पहुंचे एसपी हमीरपुर ने मनोज राय को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। यहां ट्रेन दो घंटे तक वहीं खड़ी रही।