चंद रोज में पता चलेगी हादसे की वजह

27_06_2013-26heli2रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में वायुसेना के दुर्घटनाग्रस्त हुए एमआइ 17 हेलीकॉप्टर का कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर और फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर मिल गया है। प्राकृतिक आपदा के बाद फंसे लोगों के लिए राहत कार्य में लगा यह हेलीकॉप्टर मंगलवार अपराह्न गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हेलीकॉप्टर से आ रहे सभी 20 लोग मारे गए, सभी के शव बरामद हो गए हैं। गुप्तकाशी में राहत और बचाव कार्य का जिम्मा संभाले नोडल ऑफीसर रविनाथ रमन ने इसकी पुष्टि की है। हेलीकॉप्टर में वायुसेना के पांच, आइटीबीपी के छह और एनडीआरएफ के नौ कर्मी थे। बुधवार को प्रात: उत्तराखंड पहुंचे वायुसेना प्रमुख एनएके ब्राउन ने दुर्घटनास्थल का दौरा और शहीदों के प्रति श्रद्धा जताई।

पहाड़ी जंगल में पूरी रात चले तलाशी अभियान में वायुसेना के गरुड़ कमांडो ने 17 शव बरामद कर लिए हैं। मंगलवार को हुई दुर्घटना में वायुसेना के एक विंग कमांडर, दो फ्लाइट लेफ्टिनेंट समेत पांच कर्मी शहीद हुए हैं। हेलीकॉप्टर अंतिम संस्कार का सामान उतारकर केदारनाथ से गौचर हवाई पंट्टी की ओर लौट रहा था। वायुसेना सूत्रों के अनुसार कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर और फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर मिल जाने से कुछ ही दिनों में दुर्घटना का कारण स्पष्ट हो जाएगा। पता चल जाएगा कि दुर्घटना से पहले कुछ मिनटों में क्या हुआ था। वायुसेना अध्यक्ष ने कहा कि मानसून के दौरान पहाड़ी इलाकों में उड़ान भरना हमेशा ही खतरनाक होता है लेकिन इस दुर्घटना में मौसम कारण बना या तकनीकी खराबी से हादसा हुआ, यह कहना अभी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान में स्थितियों के अनुरूप खतरा बढ़ जाता है और इसकी समीक्षा भी की जाती है। वायुसेना प्रमुख ने उत्तराखंड में वायुसेना की सुविधाएं बढ़ाए जाने की भी आवश्यकता जतायी।

मृतकों की सूची

———-

एनडीआरएफ

1. नित्यानंद गुप्ता (48)- कमांडेंट, निवासी कानपुर (उप्र)

2. भीम सिंह (49)- इंसपेक्टर, निवासी कठुवा (जम्मू-कश्मीर)

3. सतीश कुमार (44)- इंस्पेक्टर, निवासी भिवानी (हरियाणा)

4. के विनयगान (28)- कांस्टेबिल, निवासी चित्तूर (आंध्रप्रदेश)

5. बसावराज यारगट्टी (31)- कांस्टेबिल, निवासी गडग (कर्नाटक)

6. संतोष कुमार पासवान (24)- कांस्टेबिल, निवासी कोडरमा (झारखंड)

7. संजीव कुमार (27)- कांस्टेबिल, निवासी बलिया (उप्र)

8. अहीर राव गणेश (32)- कांस्टेबिल, निवासी जलगांव (महाराष्ट्र)

———-

आइटीबीपी

1. नंद राम (27)- कमांडेंट

2. जयेंद्र प्रयाद (55)- सब इंसपेक्टर

3. जोमोन (26)- कांस्टेबल

4. विभूति राय (26)- कांस्टेबल

5. सर्वेश कुमार (31)- कांस्टेबल

6. अजय लाल (23)- कांस्टेबल

——————

वायुसेना

1. विंग कमांडर डेरेल कैसेलीनो

2. फ्लाइट लेफ्टिनेंट प्रवीण

3. फ्लाइट लेफ्टिनेंट पी कपूर

4. जूनियर वारंट आफीसर-एके सिंह

5. सार्जेट- सुधाकर

error: Content is protected !!