‘भाग मिल्‍खा भाग’ तीन राज्यों में हुई टैक्‍स फ्री

1200मुंबई / मिल्‍खा सिंह की जिंदगी पर बनायी गयी फिल्म ‘भाग मिल्‍खा भाग’ एक के बाद एक तीन राज्यों में टैक्स फ्री हो गयी है। टैक्स फ्री होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि फिल्म का व्यवसाय तेजी के साथ बढ़ेगा। राकेश ओमप्रकाश निर्देशित फिल्म ‘भाग मिल्‍खा भाग’ आम दर्शकों को पसंद आने के साथ देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी रास आ रही है। सबसे पहले इस फिल्म को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री प्रथ्वीराज चौहाण ने टैक्स फ्री किया था। उसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा यह फिल्म मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री की गयी थी। इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की कवायद में नया नाम जुड़ा है दिल्ली का।

दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला ‌दीक्षित ने ‘भाग मिल्‍खा भाग’ को टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। फिल्म के टैक्स फ्री होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि फिल्म के कारोबार में तेजी आएगी। फरहान अख्तर की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म अब तक करीब 75 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

error: Content is protected !!