मुंबई में असम दंगों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के आजाद मैदान में शनिवार को असम दंगों के खिलाफ मुस्लिम संगठनों द्वारा आयोजित प्रदर्शन के दौरान व्यापक हिंसा हुई। बताया गया है कि प्रदर्शन के लिए आजाद मैदान में 50,000 से अधिक लोग जमा थे। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी और कई गाड़ियों में आग लगा दी। पुलिस को स्थिति पर नियंत्रण के लिए लाठी चार्ज करनी पड़ी और आसूं गैस के गोले छोड़ने पड़े।

प्रदर्शन के दौरान हिंसा और तोड़फोड़ से अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया है। प्रदर्शन के दौरान शुरू में सब कुछ ठीक ठाक रहा। लेकिन कुछ समय बाद भीड़ उग्र होने लगी। प्रदर्शन में शामिल कुछ लोग दंगों में प्रशासन की भूमिका को पक्षपातपूर्ण बता रहे थे। उग्र भीड़ ने पहले तोड़फोड़ शुरू की। बाद में पथराव किया और कई गाड़ियों में आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भीड़ को तितरबितर कर दिया। पुलिस ने हालात पूरी तरह काबू में होने का दावा किया है।

error: Content is protected !!