प्याज नहीं डालने पर दुकानदार पर चला दी गोली

shootलखनऊ। आमलेट में प्याज नहीं डालने पर सोमवार को इटावा के अलीगंज इलाके में पुजारी नामक एक अपराधी ने दुकानदार पर फायरिंग कर दिया।

मेरठ रेंज के आइजी आशुतोष शुक्ला ने मंगलवार को बताया कि पुजारी नामक अपराधी अपने दोस्तों के साथ आमलेट खाने के लिए दुकान पर आया, लेकिन आमलेट में प्याज नहीं होने के कारण पुजारी और उसके दोस्त दुकानदार पर भड़क गए और उसके उपर फायरिंग कर दिया।

फायरिंग की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को दुकानदार दीपू कश्यप ने बताया कि आमलेट में प्याज नहीं डालने पर पुजारी और उसके दोस्त गुस्सा हो गए और उसपर फायरिंग कर दी । कश्यप ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से प्याज के रेट में काफी वृद्धि होने के कारण वो प्याज नहीं खरीद पा रहा है। इसी बात पर पुजारी ने गोली चला दी।

पुलिस ने बताया कि पुजारी इस इलाके का शातिर बदमाश है और उसके ऊपर कई केस दर्ज हैं। पुलिस सघन छापामारी कर रही है।

error: Content is protected !!