दुर्गा उत्सव पर हुआ फेंसी ड्रेस का आयोजन

DSC07439विदिशा / स्थानीय अरिहंत विहार फेस-3 स्थित मॉं दुर्गा उत्सव झांकी में नवदुर्गा के पावन पर्व पर गुरूवार दिनांक 10.10.2013 को बच्चों की फेंसी डेªेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन 2 वर्ग में किया गया जिसमें प्रथम वर्ग में 1 से 5 वर्ष के बच्चे एवं द्वितीय वर्ग में 6 से 15 वर्ष के बच्चे सम्मिलित हुए।
बच्चे फेंसी ड्रेस में मॉं काली, मॉं अम्बे, सॉंई, रामायण के विभिन्न पात्र एवं अन्ना हजारे सहित कई बेषभूषाओं में सम्मिलित हुए, जो अत्यंत आकर्षण का केन्द्र थे। कालोनी वासियों ने कार्यक्रम की अत्यंत सराहना की।
प्रतियोगिता के परिणाम एवं प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन अष्टमी को होने वाली महाआरती में किया जाएगा।

error: Content is protected !!