केंद्रीय मंत्री विलासराव देशमुख का निधन

चेन्नै।। किडनी और लिवर फेल होने की वजह से पिछले एक सप्ताह से चेन्नै के अस्पताल में भर्ती केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री विलासराव देशमुख का आज निधन हो गया। 67 वर्षीय देशमुख करीब 8 साल तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी रहे थे। इससे पहले आज सुबह जिस शख्‍स की किडनी और लिवर देशमुख को ट्रांसप्‍लांट होने वाली थी, उसकी भी मंगलवार सुबह मौत हो गई थी।

चेन्‍नै के ही 31 वर्षीय स्‍कूल वैन चलाने वाले शख्‍स की किडनी और लिवर केंद्रीय मंत्री को लगाया जाना था।शनिवार को ड्राइवर को ऐंबुलेंस ने उस वक्‍त कुचल दिया था, जब वह बाइक से जा रहा था। इसके बाद उसे सरकारी अस्‍पताल लाया गया और बाद में डॉक्‍टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया था।

 

error: Content is protected !!