सिवाना मुख्यालय पर मायड़ भाषा का महासम्मेलन

siwasiwa2बाड़मेर / अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समीरी और राजस्थानी मोटियार परिषद् सिवाना के संत्यक्त तत्वाधान में रविवार को सिवाना मुख्यालय पर मायड़ भाषा का महासम्मेलन सिवाना विधायक हमीर सिंह भयल के मुख्य आतिथ्य ,समिति के प्रदेश उप पाटवी चन्दन सिंह भाटी कि अध्यक्षता और पूर्व प्रधान मूल सिंह भायल ,उपाध्यक्ष इन्दर प्रकाश पुरोहित ,महामंत्री भंवर लाल जेलिया ,चिंतन परिषद् के जिला अध्यक्ष रमेश गौड़ के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। इससे पूर्व नव निर्वाचित विधायक हमीर सिंह भयल का समिति द्वारा अभिनन्दन।  समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक हमीर सिंह भायल  ने कहा कि राजस्थानी केवल भाषा नहीं हमारी पहचान हें। उन्होंने कहा कि राजस्थानी भाषा में विधासभा में शपथ लेने कि जिद कर मुझे गर्व महसूस होगा। उन्होंने कहा कि राज्य कि मुखिया वसुंधरा राजे ने घोषणा पात्र में राजस्थानी भाषा को मान्यता और भाषा विकास के प्रयासो को लिया हें ,राजस्थानी भाषा का संवर्धन और सरंक्षण सरकार कि प्राथमिकता हें ,उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनते ही राजस्थानी को मान्यता मिल जायेगी ,उन्होंने कहा कि राजस्थानी को प्राथमिक शिक्षा में शामिल करने के भी पुरे प्रयास किये जायेंगे। इस अवसर पर प्रदेश उप पाटवी चन्दन सिंह भाटी ने कहा कि राज्य कि मुखिया ने  घोषणा पात्र में राजस्थानी भाषा को संवेधानिक मान्यता का मुद्दा डाल लिया था। इसके लिए सरकार को धन्यवाद ,उन्होंने कहा कि आज़ादी के पेंसठ साल बाद विधानसभा में जन प्रतिनिधि अपनी भाषा में शपथ नहीं ले सकते इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता हें ,उन्होंने कहा कि नव निर्वाचित सभी विधायको से समिति द्वारा संपर्क कर विधानसभा में राजस्थानी भाषा में शपथ लेने कि जिद करने का आग्रह किया जा रहा हें ,इसके लिए बाड़मेर जैसलमेर में विधानसभा क्षेत्र वार मायड़ भाषा सम्मलेन आयोजित किये जा रहे हें ,इस अवसर पर इन्दर प्रकाश पुरोहित ने कहा कि राजस्थानी हमारी पहचान हें इसे खो दिया तो हमारे पर कुछ भी नहीं बचेगा उन्होंने कहा कि समिति सभी विधायको के पास पहुँचाने का प्रयास कर रही हें ,पूर्व प्रधान मूल सिंह भायल ने कहा कि राजस्थानी भाषा को मान्यता के लिए संघर्ष करना पड़े यह वाकई दुर्भागयपूर्ण हें ,उन्होंने विशवास दिलाया राजस्थानी भाषा के आत्मसम्मान के लिए तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर भंवर लाल जेलिया ,डॉ हरपाल सिंह राव ,रमेश गौड़ ,भीखदान चारण ,अब्दुल रहमान जायडू ,अर्जुनदान चारण ,जीतेन्द्र जांगिड़ ,सुरेन्द्र सिंह भायल ,संगठन के ब्लॉक संरक्षक सुरेंद्रसिंह भायल के निर्देशन में ब्लॉक महामंत्री प्रकाश सोनी, नगर अध्यक्ष महेंद्र परिहार, सुधीर शर्मा, शौकत अली, सुरेंद्र वैष्णव, अमित शर्मा, पुखराज दहिया, नवीन शर्मा, रज्जाक जौया, मीठालाल मेघवाल, पियुश सारस्वत, नितेश शर्मा, विकास सोनी, पियूष श्रीमाली, विष्णु वैष्णव, हुसैन पठान ने भी सम्बोधित किया ,सम्मलेन का सञ्चालन शौकत अली ने किया
-चंदन सिंह भाटी

error: Content is protected !!