सर्व धर्म सभा स्थल कि बदहाली पर पी एम् ओ को लगाई फटकार

IMG_9819बाड़मेर जिला अस्पताल मे बने सर्व धर्म प्रार्थना स्थल की बदहाल स्थिति के बारे बताते है यहां किस तरह से देवी-देवताओ की तस्वीरो को गंदगी मे रख कर आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे है। ग्रुप फॉर पीपुल्स द्वारा सर्व धर्म सभा स्थल पर आयोजित सद्भावना दिवस पर पहुँच शिव विधायक मानवेंद्र सिंह ने हिन्दू मुस्लिमो का शुभ दिन मान कर कौमी एकता के लिए बधाई दी ,उन्होंने एक ही दिन हिन्दू मुस्लिमो के त्यौहार मकर सक्रांति और ईद कि सभा को बधैया दी। मानवेन्द्र  कहा कि सरहदी जिला सांप्रदायिक सद्भावना के लिए मिशाल हें। जब वो सर्व धर्म प्रार्थना स्थल पहुंचे तो वहां की गंदगी देख कर बिफर गये और पीएमओ को फटकार लगाते हुए वहां लगी देवी देवताओ की तस्वीरो को दूसरी जगह लगाने को कहा। साथ ही अस्पताल परिसर में  गन्दगी पर आक्रोश जताते हुए कहा कि वो सेना के नियमो पर चलते हें। एक बार कहते हें। बार बार कहने कि आदत नहीं हें ,अस्पताल में भविष्य में गन्दगी नहीं दिखानी चाहिए ,उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी से अस्पताल का दूसरा गेट तत्काल खोल मरीजो को रहत देने के निर्देश दिए ।  बाड़मेर जिला अस्पताल में ये प्रार्थना स्थल करीब सात साल पहले बना था जिसके बाद सभी धर्मो के लोग यहां पर पूजा अर्चना करते थे धीरे धीरे अस्पताल प्रशासन की अनदेखी के चलते ये कूड़ादान बन गया और अब गंदगी के ढेर ही नजर आ रहे है। शिव विधायक मानवेद्रसिंह ने कहा की आज का दिन हिन्दु मुस्लिमो का शुभ दिन है। और इस शुभ दिन के अवसर पर मै सर्व धर्म प्रार्थना स्थल पहुंचा था यहां की गंदगी को देखकर पीएमओ को सर्व धर्म प्रार्थना स्थल को दूसरी जगह शिफ्ट करने का कहा है। जल्द ही दूसरी जगह शिफ्ट करवाया जायेगा ताकि सभी धर्मो के लोग यहां पूजा अर्चना कर सके।
 शिव विधायक के आने के बारे मे अस्पताल प्रशासन को सुचना मिली तो अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन मे सफाई कर्मियो को गंदगी हटाने के लिए लगाया तब तक विधायक पहुंचे और गंदगी को देख कर बिफर गये और पीएमओ को जल्द व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। इस अवसर पर चन्दन सिंह भाटी ,इन्दर प्रकाश पुरोहित  ,अनिल सुखानी , भंवर लाल जेलिया ,मुराद अली मेहर ,बाबू भाई शेख ,विक्रम  सिंह चुली ,रमेश सिंह इंदा ,दिग  विजय सिंह चुली ,ओम प्रकाश त्रिवेदी ,सवाई चावड़ा ,डॉ हरपाल सिंह राव राव ,शिशु रोग एवं प्रजनन अधिकारी डॉ खुशवंत खत्री ,प्रमुख चिकित्सा अधिकारी हेमंत सिंघल सहित कई लोग  उपस्थित थे।

जब इस पूरे मामले मे राजकीय चिकित्सालय के पीएमओ डॉक्टर हेमंत सिंहल से बात की तो उन्होने बताया की सात साल पहले सर्व धर्म प्रार्थना स्थल बना था जिसके बाद सभी धर्मो के लोग यहां पूजा अर्चना करते थे। धीरे धीरे अस्पताल के चारो तरफ भवनो का निर्माण होने से यहां गंदगी ज्यादा रहती है। इस लिए अब इस सर्व धर्म प्रार्थना स्थल को इंमरजैंसी वार्ड के पीछे राम मंदिर मे शिफ्ट किया जायेगा।

अशलील क्लिप बना कर यौन शोषण करने वाले युवक को अधमरा किया ग्रामीणो ने

बाड़मेर / सरहदी जिले बाड़मेर के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के एक गाँव में ग्रामीणो ने एक युवक कि जैम कर पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया जिसे बाड़मेर जिला मुख्यालय स्थित राजकीय असपताल में उपचार के लिए भर्ती कराया ,उक्त युवक पर गांव कि युवती के साथ अशलील क्लिप बनाकर ब्लेकमेल कर यौन शोषण करने का आरोप हें। पुलिस थाना धोरीमना में यह मामला दर्ज कर लिया हें। पुलिस ने आरोपी युवकल से क्लिप बरामद कर ली हें। इधर घायल हुए युवक ने बताया कि उसका युवती के साथ अफेयर था युवती कि सहमति से क्लिप बनाई गयी थी ,कल रात वह युवती से मिलने गया तो ग्रामीणो ने देख लिया और उसकी पिटाई कर दी। बुरी तरह घायल हुए इस युवक का उपचार चल रहा हें

अगला मायड़ भाषा सम्मलेन बालोतरा चौहटन में 

बाड़मेर अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति बाड़मेर द्वारा सभी विधायको को विधानसभा में राजस्थानी भाषा में शपत आग्रह के लिए सभी विधानसभाओ में मायड़ भाषा सम्मलेन आयोजित कर रहा हें।समिति के प्रदेश उप पाटवी चन्दन सिंह भाटी ने बताया कि सिवाना में सम्मलेन के बाद अगली कड़ी में बालोतरा और बायतु विधानसभा का मायड़ भाषा सम्मलेन एक साथ बालोतरा में आयोजित किया जा रहा हें। उन्होंने बताया कि बालोतरा विधायक अमराराम चौधरी और बायतु विधायक कैलाश चौधात्री इसमे शिरकत करेंगे ,बालोतरा में सम्मलेन कि जिम्मेदारी भीखदान चारण ब्लॉक पाटवी और राजस्थानी चिंतन परिषद् के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कंवरली को दी गयी हें। इसके बाद चौहटन में सम्मलेन रखा जायेगा

chandan singh bhati 

error: Content is protected !!