एक असफल सरकार का विदाई भाषण है बजट: किरण

kiranउदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि केन्द्र सरकार के अर्थ संकल्प में दूरदर्शिता और विकास की सोच का अभाव है। आज अर्थ व्यवस्था की स्थिति 1990-91 से भी बुरी है। विगत 3 वर्षों से देश के निर्माण एवं उत्पादन क्षेत्रों में नकारात्मक विकास दर रही है। महंगाई एवं भ्रष्टाचार पर वित्त मंत्री देश को कोई ठोस संदेश देने में असफल रहे हैं।

किरण नें कहा कि संप्रग सरकार का यह बजट एक असफल सरकार का विदाई भाषण ज्यादा लग रहा है। सरकार नें पूंजीगत व्ययों में भारी कटौति करके विकास को अवरुद्ध कर दिया है। कर प्रशासन में पारदर्शिता और सरलता लाने के बारे में वित्त मंत्री नें कोई उपाय नहीं किए हैं। सरकार अधिकांश क्षेत्रों में गत वर्ष आवंटित बजट का पुरा उपयोग ही नहीं कर सकी। वित्तीय घाटें में कमी अर्थव्यवस्था और राजस्व में गति के कारण नहीं आई है। यह उत्पादक खर्चों को कम करके एवं राज्यों को देय सहायता को रोक कर किया गया है।

नविप्र के पूर्व अध्यक्ष शिवकिशोर सनाढ्य, पूर्व उपसभापति वीरेन्द्र बापना, प्रवक्ता अनिल चतुर्वेदी, भाजाप अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इकराम कुरैशी, भाजयुमो पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि गोविन्द दीक्षित, पूर्व पार्षद चेतन सनाढ्य, रेखा उंटवाल, आजाट उदावत, उर्मिला भंडारी, राजेश शर्मा आदि नें कहा कि बजट नें देश को निराश किया है।

error: Content is protected !!