
कार्यक्रम के अध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष मेजर पर्वतसिह ने कहा कि जिस प्रकार विधानसभा चुनावों में प्रचण्ड बहुमत से भाजपा को जिताया है उसी प्रकार अब लोकसभा चुनावों मे कार्यकर्ताओं को एकजुटता दिखानी होगी व कांग्रेस के भ्रष्ट्र शासन से देश को मुक्त करना होगा। विशिष्ट अतिथि पद से बोल रहे मौलवी अब्दुल करीम जायडू ने बताया कि आपसी सौहार्द व भाईचारा बनाए रखना चाहिए और देश को तरक्की के मार्ग ले जाना चाहिए। समारोह में बालोतरा की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा सिंघवी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यह भ्रष्ट्राचार की इंतहा हैं व अब हमें इस भ्रष्ट्राचारी केन्द्र सरकार को उखाड़ फैकना होगा। कार्यक्रम में स्वागत भाषण जिला संयोजक प्रवीणसिह आगौर ने देते हुए लौह संग्रहण यात्रा के अनुभव बताए और नरेन्द्र मोदी के इस महान अभियान में भागीदारी निभाने के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जिले भर से कार्यक्रम में पहुंचे लोगो का आभार जताया। कार्यक्रम में स्वरूपसिंह चाडी, बालाराम मूंढ, स्वरूपसिह चैहान, वीरसिह भाटी, आदूराम मेघवाल, मोलवी ताज मोहम्मद, मूलाराम रावतसर, लोकेन्द्र सिंह ढीमा, कुम्भाराम सियोल, गजेन्द्रसिह चैहटन, मलसिह मगरा, लक्ष्मण गौड़, बाबूसिह राजगुरू, बंशी भील, प्रदीप राठी, प्रवीणसिह भुरटिया, तेजमालसिह मगरा, खीमसिंह उण्डखा, प्रेमसिह महाबार, मल्हार खान मंगलिया, हनवन्तसिह कवास, भोमसिह बलाई व समिति के सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
chandan singh bhati