पूर्व उपराष्‍ट्रपति शेखावत की पत्‍नी सूरज कंवर का निधन

sooraj kanwarजयपुर। पूर्व उपराष्ट्रपति और राजस्‍थान भाजपा के कद्दावर नेता दिवंगत भैरोंसिंह शेखावत की पत्नी सूरज कंवर का निधन हो गया। उन्‍होंने रविवार  सुबह 6 बजे एसएमएस अस्पताल में अंतिम सांस ली। रविवार शाम को विद्याधर नगर स्थित समाधी स्‍थल पर उनका अंतिम संस्‍कार किया गया। मंगलवार को 4 से 5 बजे सिविल लाइंस स्थित आवास पर शोक सभा रखी गई है। सूरज कंवर की अंतिम यात्रा में बीजेपी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित विशाल जन समूह शामिल हुआ। इससे पूर्व  राज्‍यपाल मार्गेट अल्‍वा, पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत सहित अनेक गणमान्‍य लोगों ने सूरज कंवर की पार्थिव देह पर पुष्‍पचक्र अर्पित किए। जानकारी के अनुसार दिल का दौरा पड़ने पर सूरज कंवर को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान रविवार सुबह 6 बजे उनका निधन हो गया।
सूरज कंवर की निधन सूचना मिलते ही भाजपाईयों में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी सूरज कंवर के निधन पर जताया। राजे ने कहा कि सूरज कंवर सहज, मिलनसार और सह्मदय महिला थीं। उनके मन में गरीब और कमजोर वर्गों के लिए बड़ा स्थान था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, वरिष्‍ठ नेता लालकृष्‍ण आडवाणी ने भी सूरज कंवर के परिजनों से फोन पर बातचीत की और उन्‍हें सांत्वना दी। सूरज कंवर के निधन के बाद भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामचरण बोहरा के अनुसार पार्टी के प्रदेश नेतृत्‍व ने 2 दिन का शोक घोषित किया है। इस दौरान भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी ध्वज आधा झुका रहेगा। आगामी समस्त संगठनात्मक कार्यक्रम 2दिन तक स्थगित कर दिए हैं।
error: Content is protected !!