फौजी ने अपनी बीवी को किया गोलियोँ से छलनी

murderभरतपुर। राजस्थान में भरतपुर जिले में गुरूवार सुबह एक रिटार्ड फौजी ने अपनी बीवी को गोलियों से छलनी कर मार डाला। घटना जिले के डीग थाना क्षेत्र में स्थित सिनसिनी गांव की है। थानाधिकारी मुरारीलाल मीणा ने बताया कि महिपाल जाट ने उसकी पत्नी देवी जाट (35) दो साल से अनबन चल रही
थी। दोनों के बीच पैंसो को लेकर अक्सर झगड़ा हो रहता था। करीब 25 दिन पहले देवी अपने माइके चली गई। चार दिन पहले वह अपने भाईयों के साथ महिपाल के घर आई थी। बीती रात दोनों के बीच में झगड़ा हुआ और सुबह अपने पीहर जाने के लिए गांव के बस स्टेड पर आ गई। इसी दौरान महिपाल वहां पर आया और वहां पर खड़ी देवी की पीठ पर ताबड़तोड़ 10 गोलियां धाग दी। गोली गलने से देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। महिपाल के एक लड़का और दो लड़कियां है। मीणा ने बताया कि महिपाल को पकड़ने के लिए स्थानीए लोगों ने प्रयास किया तो उसने गन दिखाकर मोटरसाइकिल पर सवार हो फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराकर पीहर पक्ष के लोगों को सौंप दिया। पुलिस मामले हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जगदीश सैन पनावड़ा
+91 9799234612
error: Content is protected !!