उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और विधायक किरण माहेश्वरी सोमवार को दिन में 1 बजे मुम्बई से जोधपुर पहुँचेगी। वे विगत दो दिनों से मुम्बई में भाजपा प्रत्याशी पूनम महाजन का प्रचार कर रही थी। किरण दिन में 3 बजे जोधपुर में एवं सांयकाल 5 बजे ओसिंया में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेगी। राज्यसभा सांसद श्री नारायण पंचारिया एवं विधायक भैराराम सियोल भी बैठकों को संबोधित करेंगे। किरण माहेश्वरी मंगलवार को दिन में 12.15 पर भोपालगढ़, अपराह्न 4 बजे पीपाड़ शहर और सांय 6 बजे बिलाड़ा में कार्यकर्ताओं से संवाद करेगी। विधायक कमला मेघवाल एवं अर्जुन गर्ग किरण के साथ रहेंगे।