करौली। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि लोकसभा के वर्तमान चुनाव देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों नें देश के भविष्य का सौदा कर प्रगति को अवरुद्ध कर दिया है। ऐसी शक्तियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। कांग्रेस के राजघराने नें पिछले 70 वर्षों से देश को लुटा है। पराजय की हताशा में यह राजघराना नरेन्द्र मोदी पर मिथ्या एवं घृणित आरोप लगा रहा है। भाजपा देश बचाने की बात कर रही है और वे परिवार बचाने की।
किरण माहेश्वरी नें आज हिण्डौन विधानसभा क्षेत्र के नगरीय एवं ग्रामीण अंचलों का व्यापक भ्रमण कर गहन जन सम्पर्क किया। जनसम्पर्क में नागरिकों नें किरण एवं उनके साथियों का भावभीना स्वागत किया। उन्होंने सभी स्थानों पर नागरिकों को अधिकतम मतदान के लिए प्रेरित किया और कहा कि जनता को लुटने वालों को सबक सिखाने का यह सही अवसर है। किरण नें भ्रमण के मध्य भाजपा के मतदान केन्द्र प्रबंधन का भी निरीक्षण किया एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। करौली में भाजपा पार्षदों की बैठक कर मतदान दिवस की व्यवस्थाओं के संदर्भ में चर्चा की।
जनसम्पर्क अभियान में किरण माहेश्वरी के साथ हिंडौन विधायक राजकुमारी जाटव, युवा मोर्चा के प्रभारी अमित गोयल, सहप्रभारी विनोद अग्रवाल, ललित शर्मा, नगर परिषद के उपाध्यक्ष भी थे।
कांग्रेस के लिए मोदी है देश की सबसे बड़ी समस्या: किरण माहेश्वरी
उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि कांग्रेस के राज परिवार से लेकर छुटभैय्या नेता आजकल जनता से महंगाई, बेरोजगारी, बिजली पानी और सड़क की समस्याओं को भूलने की सलाह दे रहे हैं। इन्हें तो वे आगामी 60 वर्षों में दुर कर देंगे। अभी तो उनकी सबसे बड़ी समस्या नरेन्द्र मोदी है। सभी भाजपा विरोधी दल आजकल एक ही राग अलाप रहे है, हमें मोदी से बचाओ, मोदी से बचाओ। मोदी उनके लिए जीवन मरण का प्रश्न बन गए हैं। यदि मोदी आ गए तो वे अस्तित्व विहिन हो जाएंगे। पर क्या करें, जनता इनकी सुन ही नहीं रही है।
किरण माहेश्वरी शनिवार को प्रातः आंध्रप्रदेश के 3 दिवसीय प्रचार अभियान पर जा रही है। किरण वहाँ हैदराबाद, विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम में सभाएं लेगी और प्रचार करेगीं। अभी तक हुए मतदान के संकेत भाजपा की भारी विजय दर्शा रहे हैं। अब इसमें कोई संदेह नहीं कि कांग्रेसी कुशासन का कोहरा हटने वाला है और सुशासन के सुनहरे दिन आने वाले हैं।