बाबा रामदेव का पुतला दहन कार्यक्रम आज

Baba_Ramdevबाड़मेर। बाबा रामदेव के द्वारा दलित समुदाय को लेकर दिये गये बयान के विरोध में भारतीय विद्यार्थी मौर्चा द्वारा आज 3 बजे विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जोगाराम मंगल ने बताया कि बाबा रामदेव के बयान से बहुजन समाज की महिलाओं का अपमान हुआ है। बाबा रामदेव को गिरफ्तार नही करना एक सोची समझी शासक वर्ग की साजिस है।
उन्होंने कहा कि रामदेव की गिरफ्तारी और सख्त कार्यवाही को लेकर भारतीय विद्यार्थी मोर्चा द्वारा दोपहर 3 बजे रामदेव का पुतला फंूका जायेगा। इस दौरान भारतीय विद्यार्थी मौर्चा के सभी पदाधिकारी और कार्यक्रर्ता उपस्थित रहेगे। उपाध्यक्ष रुगाराम सेजू ने कार्यक्रम को सफल बनाने का आहवान किया।
-जोगाराम मंगल
महाबार
मो. 9549207177
जिलाध्यक्ष भारतीय विधार्थी मौर्चा,
बाड़मेर

error: Content is protected !!