महिला हमाल श्रमिकों को मिली काम की पहचान

DSC07578DSC07582आजीविका ब्यूरो द्वारा संचालित श्रमिक सहायता एवं संदर्भ केंद्र जयपुर के अथक प्रयासों से वर्षों से हमाली का कार्य कर रही महिलाओं को प्रथम बार काम की पहचान मिली। जयपुर की मुहाना मंडी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब की महिला हमाल श्रमिकों को भी लाइसेंस जारी किए गए हैं। अब तक पुरूष व्यापारियों, हमालों, तोलने या मापने वालों को ही लाइसेंस दिए जा रहे थे।
मई 08 ,2014 को मुहाना मण्डी परिसर में महिला हमाल श्रमिकों के लाइसेंस वितरण समारोह का आयोजन किया गया। लाइसेंस वितरण समारोह का आयोजन मुहाना मण्डी बोर्ड की अध्यक्षा श्रीमती रूकमा बाला सोयल की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने महिलाओं को संगठित होकर अपनी आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने महिला हमालों को पूरा भरोसा दिलाया की वे इस कार्य में उनकी पूरी मदक करेंगी। इस मौके पर महिला हमाल श्रमिकों ने उनकी काम की सुरक्षा व सुविधाओं कीे मांग रखते हुए मण्डी बोर्ड अध्यक्ष के नाम एक ज्ञापन दिया।
कार्यक्रम में आजीविका ब्ूयरो के कार्यक्रम निदेषक ने महिला श्रमिकों की समस्याओं पर उनका ध्यान आकर्षित किया तथा इस बात का आष्वासन दिया कि यदि मण्डी प्रषासन कुछ पहल करता है तो आजीविका ब्यूरो का श्रमिक केन्द्र महिलाओं केा संगठित करने तथा उन्हें जागरूक करने में पूरी मदद करेगा। कार्यक्रम में महिल श्रमिकों ने भी अपनी समस्याओं की आप बीती सुनाई। साथ ही श्रमिक केन्द्र के कानूनी सलाहकार श्री राजेष चौधरी व श्री अजय पारीक ने महिला श्रमिकों को कानूनी पक्षों पर जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन केन्द्र प्रोग्राम ऐेसोसियेट श्वेता ने किया।
Shweta (9929606655)

error: Content is protected !!