स्थिर एवं सशक्त सरकार से आएंगे अच्छे दिन

kiranउदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि 2014 के जनादेश से भारतीय  राजनीतिक परिदृश्य सदैव के लिए बदल जाएगा। स्थिर एवं सशक्त सरकार से देश में अच्छे दिनों का युग प्रारम्भ  हो रहा है। वे यहाँ  एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थी।

मोदी का चमत्कारिक नेतृत्व

किरण नें कहा कि भाजपा एवं सहयोगियों  की भारी विजय में मोदीजी के चमत्कारिक नेतृत्व, जनता का उनकी क्षमता में अपार विश्वास, भाजपा कार्यकर्ताओं  के परिश्रम और संघ परिवार के समर्पित प्रयासों की बड़ी भूमिका है। पूरी पार्टी एक मन और एक लक्ष्य के साथ चुनावी  समर में उतरी थी। अपार समर्थन और विश्वास के लिए देश एवं क्षेत्र की जनता का बहुत बहुत आभार।

मेवाड़ ने रचा नया इतिहास

मेवाड़ के सभी पांचो लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा की भारी विजय हुई है। राजसमन्द में पार्टी ने 395000 मतों से विजय प्राप्त की। राजसमन्द विधानसभा  क्षेत्र में पार्टी को 60000 मतों की बढ़त मिली। राजसमन्द में भाजपा को 67% मत मिले। मेवाड़ में भाजपा नें कीर्तीमानी  प्रदर्शन किया ।

मेवाड़ में भाजपा को 58.5% मत मिले। कांग्रेस को मात्र 35% मत ही मिले। यह आजादी के बाद का सर्वोत्तम प्रदर्शन है।

राजस्थान में सभी 25 को मिली सफलता

नरेन्द्र मोदी के प्रति अगाध श्रद्धा एवं मुख्यमंत्री  वसुंधरा राजे के अथक प्रयासों के कारण राज्य में सभी 25 अभियान को पूर्ण सफलता मिली।  भाजपा के मतों में भारी वृद्धि वसुंधरा राजे के प्रति जनता में विश्वास और मोदी लहर का परिणाम है।

कांग्रेस मुक्त भारत का श्री गणेश

देश के विकास और प्रतिष्ठा में कांग्रेस की विचारधारा  ही सबसे बड़ी बाधा है। भाजपा की सबका साथ, सबका विश्वास, सबका  विकास की विचारधार  से ही देश विकसित बनेगा, सशक्त बनेगा । देश की पहली राष्ट्रवादी सरकार के गठन के सशक्त एवं समर्थ भारत का मार्ग प्रशस्त हुआ है। हमे कांग्रेस मुक्त भारत के लिए अभी भी कड़ा परिश्रम करना है।

बिजली, पानी और सड़क को मिलेगी प्राथमिकता

मोदीजी  नें अपने दृष्टिकोण पत्र में यह स्पष्ट घोषणा की थी कि भाजपा सारे देश में 24 घंटे बिजली की आपुर्ति, सभी गांवों में पेयजल सुविधा और सड़क तंत्र के त्वरित विकास को प्राथमिकता  देगी । गुजरात में भी विकास की तिव्र गति के पीछे यही विकास  की अवधारणा थी। मोदी सरकार सड़कों के साथ ही रेल तंत्र के विकास पर भी पुरा ध्यान देगी। शिक्षा और स्वास्थ्य में गुणात्मक सुधार भी सरकार की कार्यसूची में उपर है।

मेवाड़ में विकास की गति बढेगी

राज्य में वसुंधरा सरकार और दिल्ली में मोदी सरकार  से मेवाड़ में विकास की गति बढेगी। कांग्रेस राज में उपेक्षा का दंश झेल रहे क्षेत्र की समस्याओं का त्वरित समाधान  हमारा लक्ष्य है।

error: Content is protected !!