अजमेर। अजमेर संसदीय क्षैत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याषी प्रो. सांवर लाल जाट की ऐतिहासिक विजय पर भा.ज.पा अजमेर ने प्रो. जाट को बधाई देते हुये अजमेर संसदीय क्षैत्र की जनता का आभार व्यक्त किया ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष उपाध्यक्ष श्री ओंकारसिंह लखावत, लोकसभा क्षैत्र के प्रभारी श्री श्रीकिषन सोनगरा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रासासिंह रावत, देहात जिलाध्यक्ष प्रो. बी.पी.सारस्वत, विधायक वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल, भागीरथ चौधरी, सुरेष रावत, शत्रुघ्न गौतम, सुषील कंवर पलाड़ा, प्रेम बैरवा, वरि. उपाध्यक्ष अरविन्द यादव, महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत, सोमरत्न आर्य, कैलाष कच्छावा, पूर्व सभापति सुरेन्द्रसिंह शेखावत, सरोज जाटव, पूर्व जिलाध्यक्ष षिवषंकर हेड़ा, पूर्णाषंकर दषोरा, पूर्व न्यास अध्यक्ष धर्मेष जैन, प्रचार मंत्री कंवल प्रकाष किषनानी, मण्डल अध्यक्ष रमेष सोनी, नरपतसिंह, घीसू गढ़वाल, आनन्दसिंह राजावत सहित भाजना नेताओं ने जारी ब्यान में कहां कि राज्य की जनता ने पिछले 10 वर्ष के यू.पी.ए. के कुषासन, महगांई, भ्रष्ट्राचार व काले धन जैसी समस्याओं के विरूद्व तथा श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व व भाजपा पर विष्वास व्यक्त कर भारी मतदान किया है ।
भाजपा नेताओं ने राज्य में मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के मिषन-25 का लक्ष्य पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राज्य के प्रभारी कप्तान सिंह सोंलकी, राष्ट्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, प्रदेषाध्यक्ष अषोक परनामी को भी बधाई प्रेषित की है ।
भाजपा नेताओं ने भाजपा की शानदार सफलता के लिये बूथ प्रबन्धन के अतंर्गत जुटे बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया है ।
अरविन्द यादव
वरि. उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता
9414252930