राजसमन्द। सांसद हरिओम सिंह राठौड़ ने जेल बंदियों को संबोधित करते हुए कहा की अपनी वृत्तियों में परिवर्तन लाकर समाज में प्रवेश करें पूरा समाज आपका स्वागत करेगा। एकात्म मानववाद के प्रणेता प.दीन दयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर भाजपा नगर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला काराग्रह में बंदियों को फल वितरित करते हुए सांसद राठौड़ ने कहा की क्षणिक आवेश में आकर किये गये गलत कार्यों से जीवन की धारा बदल जाती हे इसलिए स्वयं को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए आक्रोश को त्याग कर शांत मन से विचार करे। राठौड़ ने जोली फेलाते हुए बंदियों से आग्रह किया की अपने गुस्से को मेरी इस जोली में डाल दे और अपनी परिवर्तित वृति के साथ नये जीवन में प्रवेश करे। प्रात: 9बजे शुरू हुए फल वितरण कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, जिला महामंत्री श्रीकृष्ण पालीवाल, नगर अध्यक्ष प्रवीण नंदवाना,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण पालीवाल, मीडिया सेल जिला संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा,नगर महामंत्री सत्यदेव सिंह चारण,नगर परिषद उप सभापति अर्जुन मेवाडा, पूर्व चेयरमेन अशोक रांका, दिनेश पालीवाल, पार्षद हिम्मत कुमावत, रमेश खिंची,बिहारी तेली, भेरू कच्छारा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष सुनील जोशी,नगर अध्यक्ष धीरज पुरोहित, भेरू नन्दवाना,विनोद जोशी,जगदीश कुमावत, मोहन कुमावत, प्रमोद गौड़, भानु पालीवाल, जगदीश पालीवाल सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।