सांसद राठौड़ 28 को रेलमगरा व 29 को देहली में

hari om singh rathour 1राजसमन्द। सांसद एंव भाजपा के प्रदेश महामंत्री हरिओम सिंह राठौड़ आज रेलमगरा की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर जनसुनवाई करेंगे। भाजपा मीडिया सेल जिला संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की सांसद राठौड़ 28 सितम्बर रविवार को नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह चौहान के साथ नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र की सादड़ी में दोपहर 12.30 बजे, 1.30 बजे सान्सेरा, 3 बजे बनेडिया में जनसुनवाई करेंगे। सांसद राठौड़ इससे पूर्व प्रात: 10.30 बजे राजसमन्द विधानसभा की काबरा पंचायत में खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन करेंगे। सायं जनसुनवाई के पश्चात मावली से ट्रेन द्वारा देहली प्रस्थान करेंगे जंहा 29 सितम्बर को होने वाली श्रम मंत्रालय की बैठक में भाग लेंगे।जनसुनवाई में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी भी साथ रहेंगे।

error: Content is protected !!