दिल्ली चुनाव के अतिरिक्त पार्टी अभी कही कोई चुनाव नही लड़ेगी

aam aadmi parti thumbराजस्थान में कई जगह से चुनाव सम्बंधित विभिन्न प्रकार की सूचनाये नियमित प्राप्त हो रही हे। अतः पुनः सभी पार्टी कार्यकर्ताओ को सूचित करने की आवश्यकता महसूस हो रही हे की पार्टी का इन चुनावो में क्या निर्णय हे।
आम आदमी पार्टी की सर्वोच्च इकाई राष्ट्रिय सभा का यह निर्णय हे की दिल्ली चुनाव के अतिरिक्त पार्टी अभी कही कोई चुनाव नही लड़ेगी। अगर कोई पार्टी पदाधिकारी चुनाव लड़ना चाहता हे और उसे लगता हे की उसकी स्थिति जितने योग्य हे तो वो अपने पद से इस्तीफा देकर निर्दलीय रूप से बिना पार्टी के नाम का सहारा लिए चुनाव लड़ सकता हे।
राजस्थान में कुछ जगहों से शिकायते मिली हे की पार्टी के कुछ स्वार्थी और मोका परस्त लोग आम आदमी पार्टी के नाम पर लोगो से चुनाव लड़ने हेतु आवेदन ले रहे हे, राज्य कार्यकारिणी यह स्पष्ट कर देना चाहती हे की यह गलत हे और यह पार्टी विरोधी गतिविधि कही जाएगी।
कुछ जगहों पर स्वार्थी लोग आम आदमी पार्टी का नाम लेकर जनता दल, भाकपा ,माकपा जेसी भ्रष्ट और बिना जनाधार वाली पार्टीयो के साथ मिलकर मोर्चा बना कर चुनाव लड़ने का काम कर रहे हे , हम आपको यह स्पष्ट कर देना चाहते हे की पार्टी ने किसी को ऐसा अधिकार नही दिया हे यह घोर अनुशासन हिनता हे और कार्यकरताओ को इन घुमराह करने वालो से बचना चाहिए ऐसे लोगो के खिलाफ पार्टी अनुशासनात्मक कार्यवाही करेगी। पार्टी के नाम , पार्टी की टोपी ,पार्टी के नेताओ के नाम का दूरउपयोग इन चुनावो में ना हो पाये सभी कार्यकरता इसका पूरा ख्याल रखे। पार्टी के कार्यकर्ताओ को कोई गुमराह ना करसके इसकी सावधानी बरते।
निवेदक-
अशोक जैन ,राज्यसंयोजक
शैलेन्द्र प्रभात शर्मा,राज्य सचिव
सुधीर माहेश्वरी,राज्य कोषाध्यक्ष
आम आदमी पार्टी राजस्थान

error: Content is protected !!