पीसीसी के पुनर्गठन के बाद प्रदेश प्रभारी श्री गुरुदास कामत और प्रदेश अध्यक्ष श्री सचिन पायलट आज जयपुर पहुंचे। हवाई अड्डे पर भारी संख्या में कांग्रेसजनों, कार्यकर्ताओं और यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई के छात्रों ने जोश के साथ और नारों से आकाश को गुंजायमान करते हुए स्वागत किया। हवाई अड्डे से पीसीसी तक हजारों की संख्या में स्वागत के होर्डिंग लगे हुए थे। कांग्रेसजन उत्साह से लवरेज हैं और कांग्रेस की वापसी के लिए काम करने को तत्पर हैं।
प्रदेश कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक इंदिरा गांधी भवन में हुई। सर्वश्री कामत, पायलट एवं डूडी प्रमुख वक्ता थे। कई पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों को भी बोलने का अवसर दिया गया। श्री पायलट की बातें दिल छू लेने वाली थीं:-
• 3 दिसंबर से प्रत्येक कांग्रेसजन एक परिवार का सदस्य है। हम सब सोनिया गांधी जी की टीम के सदस्य हैं।
• संगठन का काम चुनौतीपूर्ण होता है जिसमें सभी लोगों की क्षमता का उपयोग करके पार्टी की मजबूती का काम करना होता है। इसी सोच के साथ काम होगा।
• पार्टी ने हमें अब तक जो दिया इसके बाद कुछ न मिले तो कोई शिकायत नहीं। अब पार्टी को कुछ देने का समय है।
• पंचायत राज चुनावों में कड़ी मेहनत करें।
• सरकार के कामकाज से जनता के मन में आक्रोश है और कांग्रेस को इसे सड़क पर लाना है।
• पार्टी को ब्लाक स्तर पर मजबूत किया जाएगा।
• बीजेपी सरकार के यू-टर्न का प्रचार आम जन के बीच संवाद के जरिये हो।
अनुपम शर्मा
आई टी सेल प्रभारी
अजमेर राजस्थान