पंचायत चुनाव गावों के विकास का यज्ञ – सांसद राठौड़

IMG-20150125-WA0005Screenshot_2015-01-25-10-32-38राजसमन्द। सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामन्त्री हरिओम सिंह राठौड़ ने भाजपा के सदस्यता अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा की हर पंचायत और बूथ स्तर पर सदस्य बनाये जाएंगे। प्रातः नो बजे एमड़ी में सभा को संबोधित करे हुए राठौड़ ने कहा की पंचायत चुनाव गावों के विकास का यज्ञ हे जिसमे हर एक को अपनी वोट रूपी आहुति देकर गावँ के विकास को आगे बढ़ाना हे। राठौड़ ने कहा की भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी हे जो जनता की भावनाओं को समझ सकती हे। भाजपा मीडिया सेल जिला संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की सांसद राठौड़ ने पंचायतो में जनसम्पर्क के दौरान नो सौ छियासी सदस्य बनाए। एमड़ी के बाद भाटोली, राज्यवास, मोही, पिपली, कुंआरिया, फियावडी, भावा और भाणा में महा सदस्यता अभियान के साथ साथ पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जन संपर्क किया। इस दौरान पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण पालीवाल, उप प्रधान सुरेश जोशी, नगर उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष धीरज पुरोहित आदि कार्यकर्त्ता साथ थे।

error: Content is protected !!