भाजपा के महासम्पर्क अभियान के लिए मण्डल प्रभारीयो की घोषणा

rajsamandराजसमन्द 29 जून 2015 । भाजपा जिलाध्यक्ष भंवर लाल शर्मा द्वारा सोमवार को पार्टी के महासम्पर्क अभियान के लिए विभिन्न मण्डलवार प्रभारियो की घोषणा की गई।
भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ जिला संयोजक किशोर गुर्जर ने बताया की जिलाध्यक्ष शर्मा ने नाथद्वारा नगर मण्डल प्रभारी सुभाष सामोता, खमनोर मण्डल केशर सिंह चुण्डावत, देलवाडा सुमेर सिंह झाला, रेलमगरा नन्द लाल सिंघवी, कुरज उदय लाल अहिर, राजसमंद नगर दिनेश पालीवाल, राजसमंद ग्रामीण मांगी लाल कुमावत, कुम्भलगढ बब्बर सिंह चदाणा, चारभुजा हितेश पालीवाल, आमेट नगर अरूण मिश्रा, आमेट ग्रामीण बाबु लाल कुमावत, देवगढ नगर मोहन गिरी गोस्वामी, देवगढ ग्रामीण भोजाराम गुर्जर, भीम मांगु सिंह रावत और दिवेर मण्डल के लिए सुरेन्द्र कुमार मेवाडा को महासम्पर्क अभियान का मण्डल प्रभारी नियुक्त किया गया है।
महासम्पर्क अभियान की जिला बैठक 2 जुलाई को – भाजपा महासम्पर्क अभियान की जिला बैठक 2 जुलाई गुरूवार को पार्टी कार्यालय पर अभियान के संभाग प्रभारी भजन लाल के मुख्य आतिथ्य व जिलाध्यक्ष भंवर लाल शर्मा की अध्यक्षता मे होगी। जिसमे जिला कार्यकारिणी सदस्य, मण्डल अध्यक्ष व मण्डल प्रभारी बैठक मे भाग लेंगे।

error: Content is protected !!