भौतिक संसाधन से ज्यादा मानवीय पहलु का विकास जरुरी

आदर्श ग्राम तासोल की समीक्षात्मक बैठक
आम समस्याओं को लेकर जिला कलक्टर से वार्ता

IMG_20150912_123530839राजसमन्द। सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामन्त्री हरिओम सिंह राठौड़ ने कहा की हमे मानवीय गुणों और चरित्र के विकास पर भी ध्यान देना चाहिए। आदर्श ग्राम तासोल का सम्पूर्ण विकास कैसे हो इस हेतु कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित चिंतन बैठक को संबोधित करते हुए सांसद राठौड़ ने कहा की विकास के लिए भौतिक संसाधन आवश्यक हे लेकिन इन सब से ज्यादा कोई जरुरी हे तो वो हे मानवीय पहलु का समग्र विकास। अगर हमने सिर्फ भौतिक संसाधनों को ही जुटाने पर ध्यान केंद्रित कर दिया और व्यक्ति के चरित्र का विकास नही कर पाये तो विकास के नए आयाम अधूरे हैं। हमे कोशिश करनी होगी की आदर्श ग्राम तासोल का समग्र विकास हो। राठौड़ ने कहा की आध्यात्मिक चिंतन के बिना पूर्णता को प्राप्त करना असंभव हे। सकारात्मक सोच के साथ किये गए कार्य के परिणाम भी अनुकूल ही आते हैं।
भाजपा संसदीय क्षेत्र मीडिया संयोजक मधुप्रकाश ने बताया की प्रातः 11.30 बजे कलेक्ट्री स्थित सांसद कक्ष में आयोजित बैठक में आदर्श ग्राम तासोल में हुए अब तक के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। बारीकी से एक एक कार्य की समीक्षा करते हुए सांसद राठौड़ ने कहा की कार्य संतोषप्रद हे लेकिन संतुष्टिप्रद नही हे। कार्य को और गति देने की आवश्यकता हे, सफाई और शौचालय पर विशेष ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता हे। राठौड़ ने कहा की ग्राम के समग्र विकास के लिए अलग अलग विषयों पर जल्दी ही अलग अलग कार्यशालाएँ आयोजित की जाएगी।
बैठक के बाद सांसद कक्ष में ही जिला कलक्टर कैलाश चन्द्र वर्मा से गाँवों में आयोजित रात्रि चौपालों में आ रही समस्याओं के निराकरण और निर्माणाधीन फोरलेन निर्माण की विसंगतियों पर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, जिला मंत्री गोपालकृष्ण पालीवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रवीण नन्दवाना, आदर्श ग्राम समन्वयक श्यामसुन्दर पुरोहित, श्रीकृष्ण पालीवाल, टीएसी सदस्य राजकुमार अग्रवाल, पूर्व प्रधान सुरेश जोशी, पूर्व भाजयुमो नगर अध्यक्ष धीरज पुरोहित, हीरालाल आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!